वाशिंगटन: आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ आमने-सामने की बातचीत की योजनाओं को लेकर अभी ‘‘कुछ भी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकियों से अंतिम समय में पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।