दीवाली की रात भाभी ने देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट, फिर पति के साथ हुई फरार; जाने पूरा मामला —

राष्ट्रीय
Spread the love

आगरा,22 अक्टूबर (ए)। यूपी के आगरा से एक ऐसी खबर आई है जो चौंकाने वाली है। यहां के बरहन क्षेत्र के एक गांव में दिवाली पर घर आए सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर योगेश कुमार का उनकी भाभी ने दीवाली की रात प्राइवेट पार्ट काट दिया और अपने पति के साथ फरार हो गई। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। तत्काल ही परिजन इंजीनियर को एसएन मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया

। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।    बताया जाता है कि योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर है। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया। योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि भाभी पर इंजीनियर का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप है। तहरीर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना का कारण नहीं पता चला है। घायल के ठीक होने पर बात की जाएगी। दूसरी ओर देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेठानी ने तहरीर में लिखा है कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।