हिमाचल के नाहन में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, स्कूल-कॉलेज बंद

राष्ट्रीय
Spread the love

नाहन (हिमाचल प्रदेश): 29 जुलाई (ए) हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर बुधवार को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है।

नाहन के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट राजीव सांख्यान ने मंगलवार रात जारी एक आदेश में कहा कि शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने सिरमौर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।