यूक्रेन में पांच लाख से अधिक रूसी सैनिक मारे गये: ब्रिटेन के रक्षा प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कीव: 11 सितंबर (एपी) रूस की ओर से फरवरी 2022 में हमले शुरू होने के बाद से यूक्रेन में पांच लाख से अधिक रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। ब्रिटेन के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन के रक्षा स्टाफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर रिचर्ड नाइटन ने कहा कि यूक्रेन में मारे गये लोग रूस के हताहत हुए 15 लाख लोगों में शामिल हैं।