पंडया के हरफनमौला खेल से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा

खेल
Spread the love

कटक: नौ दिसंबर (ए)) हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर शानदार आगाज किया।

पंड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी के बूते भारत ने छह विकेट पर 175 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 12.3 ओवर में 74 रन पर आउट कर इस टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी दूसरे सबसे बड़ी जीत दर्ज की।