पटना: 12 फरवरी (ए)
) निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की विभिन्न मामलों में दायर जमानत याचिकाओं पर यहां की एक अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी। उनके वकील ने यह जानकारी दी।
वकील ने बताया कि यादव की जमानत याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे सुनवाई होनी थी, लेकिन पटना दीवानी अदालत को बम की धमकी मिलने के कारण वह भोजनावकाश के बाद ही अदालत पहुंच सके। हालांकि यह धमकी बाद में फर्जी निकली।