नयी दिल्ली: 25 फरवरी (ए)
) दिल्ली पुलिस ने अशोक विहार इलाके से कथित तौर पर अगवा की गयी तीन वर्षीय बच्ची को सुरक्षित छुड़ा लिया है और इस सिलसिले में फैक्टरी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में 22 फरवरी को सूचना मिली थी कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र (डब्ल्यूपीआईए) में स्थित एक फैक्टरी के पास से एक बच्ची को अगवा कर लिया गया है