वायनाड (केरल): आठ जनवरी (ए)
) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा लापरवाही की कथित घटना की निष्पक्ष और न्यायसंगत जांच की मांग की, जहां प्रसव के बाद एक महिला के पेट में कपड़े का एक टुकड़ा कथित तौर पर छोड़ दिया गया था।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज को लिखे पत्र में वाद्रा ने कहा कि कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण युवती को बेहद पीड़ा सहनी पड़ी, जो जानलेवा भी हो सकती थी।