नयी दिल्ली: 26 फरवरी (ए)
) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सूचना आयोग को सूचित किया है कि उसे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से संबंधित मामलों में उत्तर प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय से अनुशासन संबंधी संदर्भ प्राप्त हुए थे, लेकिन प्रक्रियात्मक और दस्तावेजी खामियों के कारण उन पर कोई राय दिए बिना उन्हें वापस कर दिया गया।
ठाकुर द्वारा दायर किए गए आरटीआई आवेदनों की सुनवाई करते हुए, सीआईसी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी की उन अपीलों को खारिज करते हुए यूपीएससी के रुख को दर्ज किया, जिनमें अनुशासनात्मक मामलों से संबंधित संदर्भों, राय, नोट-शीट और पत्राचार की प्रतियां मांगी गई थीं।