पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कतर ने भारत को भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति का भरोसा दिया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 10 अप्रैल (ए) कतर ने भारत के लिए एक भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बने रहने का अपना संकल्प दोहराया है। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने दोहा में भारतीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया।

भारत सरकार ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल तक कतर की दो दिवसीय यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से एकजुटता का संदेश कतर के नेतृत्व तक पहुंचाया।