बलात्कार के आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनने की कोशिश की, दुर्घटनावश गोली चलने से घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

अहमदाबाद: आठ दिसंबर (ए)) गुजरात में बलात्कार के मामले के एक आरोपी ने पुलिस निरीक्षक से सरकारी पिस्तौल कथित रूप से छीनने की कोशिश की तथा इस दौरान दुर्घटनावश चली गोली के लगने से वह घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अजीत राजियन ने बताया कि यह घटना यहां दानिलिमडा में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उस समय हुई जब कुख्यात अपराधी मोइनुद्दीन बकरवाल को अपराध के दृश्य का नाट्य रूपांतरण करने के लिए ले जाया जा रहा था। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में 16 मामले दर्ज हैं।