नयी दिल्ली: 11 सितंबर (ए) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के गतिशील एवं मजबूत घरेलू बाजारों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका देश वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में योगदान देने के लिए तैयार है।
पुतिन ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘ब्रिक्स बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया इस समय संरचनात्मक और बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है।
