लखनऊ: सात मार्च (ए)
) सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, लेकिन अब वह राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं।
उन्होंने शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि जब सपा ने पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था, तब पार्टी चाहती थी कि बसपा प्रमुख मायावती प्रधानमंत्री बनें।