ट्रक और वैन की टक्कर में सात लोगों की मौत

रामगढ़
Spread the love

रामगढ़,26 जून (ए)। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा आधी रात के करीब राजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र के बारलोंग बुधबाजार में हुआ। वैन में बैंड पार्टी के लोग सवार थे।

रामगढ़ के उप मंडल पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने बताया, ‘‘ट्रक और वैन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का पास के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास हुई। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर रात करीब 12 बजे एक यात्री वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर होने के कारण वाहन में सवार लैंड पार्टी के सभी सदस्य बुरी तरह घायल हो गए जिसमें से सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में राजरप्पा थाना क्षेत्र के मरांगमरचा के लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।