ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

सुरेंद्रनगर (गुजरात): 13 अप्रैल (ए)) गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।