ईटानगर: 28 मार्च (ए)
) अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दो लॉज से सात महिलाओं को बचाया है और कथित अनैतिक देह व्यापार गतिविधियों के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) न्येलम नेगा ने बताया कि एसडीपीओ ऋषि लोंगडो के नेतृत्व में बांदरदेवा पुलिस थाने की टीम ने शुक्रवार को दो लॉज से महिलाओं को बचाया।