डॉक्टर के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट,लखनऊ से आती थीं लड़कियां

उत्तर प्रदेश रायबरेली
Spread the love

रायबरेली,18 जून (ए)। यूपी के रायबरेली जिले में मिल एरिया थाना इलाके के जवाहर विहार मलिकमऊ में एक डॉक्टर के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। मकान की देखभाल करने वाला युवक इस गोरखधंधे को संचालित कर रहा था। गुरुवार को सीओ व थानेदार ने मकान में छापा मारकर केयर टेकर संतोष कुमार और उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तलाशी में पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि जवाहर विहार मलिकमऊ में एक डॉक्टर के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। डॉक्टर विदेश में रहते हैं।
सूचना पर छापा मारा गया तो मौके से एक महिला मिली। साथ ही मौके से दो युवक पकड़े गए। थानेदार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के साहेमऊ निवासी संतोष कुमार, रायबरेली शहर के छोटा घोसियाना मलिकमऊ रोड निवासी मो. रईस अहमद को मौके से पकड़ा है। इनके पास से चार मोबाइल, 1260 रुपये की नकदी और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। संतोष सेक्स रैकेट चला रहा था।
जवाहर विहार मलिकमऊ में काफी अरसे से सेक्स रैकेट चल रहा था। लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। स्थानीय लोग इसका विरोध करते थे, पर आरोपियों को लोगों की नाराजगी का कोई फर्क नहीं पड़ता था।
बताते हैं कि यहां रायबरेली के अलावा लखनऊ से भी लड़कियां यहां आती थीं, जो सैक्स रैकेट में लिप्त थीं। हिरासत में ली गई महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी की सूचना पर पुलिस ने तेजी दिखाई तो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।