किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

ठाणे: 13 सितंबर (ए)) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पूर्व इलाके में 54 वर्षीय एक दुकानदार को अपनी दुकान में एक किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आरोपी को पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया था, जिसके बाद मामला दर्ज करने के लिए किशोरी से संपर्क किया गया।अधिकारी ने कहा, “हमने शुक्रवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत छेड़खानी और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया। इसके बाद हमने आरोपी भवन अविचल पटेल को गिरफ्तार कर लिया, जो नवी मुंबई के ऐरोली इलाके का निवासी है।”

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और उसकी मां ने बृहस्पतिवार को हुई छेड़खानी की घटना के बाद आरोपी की उसकी कपड़े की दुकान पर चप्पल से पिटाई की थी।

पुलिस ने बताया कि पटेल पर किशोरी को अश्लील संदेश भेजने का भी आरोप है।

पुलिस ने पहले पीड़िता की उम्र 22 साल बताई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि वह नाबालिग है।