दुबई: नौ अप्रैल (एपी) ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को एक ‘चार्ट’ प्रकाशित किया जिससे संकेत मिला कि देश के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरंगें बिछाई हैं।
इसे ऐसे संदेश के तौर पर देखा जा रहा है जिसका मकसद अमेरिका पर दबाव बनाना है। यह चार्ट ऐसे समय में प्रकाशित हुआ है जब अमेरिका और इजराइल के साथ हुए दो सप्ताह के युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।अमेरिकी खुफिया और रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने होर्मुज में जहाजों के आवाजाही वाले ‘ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम’ मार्ग पर बारूदी सुरंगें बिछाई हैं।यह संभावित अमेरिकी-इजरायली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ एक निवारक उपाय माना जा रहा है।ईरान ने कथित तौर पर इस क्षेत्र को ‘खतरे का क्षेत्र’ बताया है, जो जहाजों के लिए मौत की घंटी जैसा है।