नयी दिल्ली: 22 जून (ए)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 5,146 रुपये यानी 2.21 प्रतिशत बढ़कर 2,38,331 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस दौरान 10,463 लॉट का कारोबार हुआ।
इसी तरह सितंबर अनुबंध भी 5,076 रुपये यानी 2.13 प्रतिशत चढ़कर 2,43,817 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसके लिए कुल 5,110 लॉट का कारोबार हुआ।विश्लेषकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रगति के संकेतों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया है, जिससे कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर जुलाई आपूर्ति वाली चांदी वायदा की कीमत करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 66.71 डॉलर प्रति औंस हो गई।