सोशल मीडिया पोस्ट विवाद: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को शीर्ष अदालत से मिली अग्रिम जमानत

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 10 मार्च (ए)) उच्चतम न्यायालय ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण दर्ज मामले में मंगलवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली।

न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने इस बात का संज्ञान लिया कि राठौर संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश हो चुकी हैं और अपने बयान दर्ज करा चुकी हैं। इसके बाद पीठ ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।