उच्चतम न्यायालय ने कामकाज में सुगमता, जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए एसओपी जारी की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 30 दिसंबर (ए)) उच्चतम न्यायालय ने एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसमें उसके समक्ष पेश होने वाले वकीलों द्वारा दलीलों और लिखित निवेदन प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

इस कदम का उद्देश्य न्यायालय के कामकाज में सुगमता और न्याय मुहैया कराने की व्यवस्था में तेजी लाना है।