यूक्रेन से युद्ध समाप्ति को लेकर अमेरिका के साथ हुई वार्ता ‘उपयोगी’ ,लेकिन ‘कठिन’ थीः पुतिन

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

मॉस्को: चार दिसंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन से युद्ध समाप्त करने को लेकर अमेरिकी दूतों के साथ उनकी पांच घंटे की वार्ता ‘आवश्यक’ और ‘उपयोगी’ थी, लेकिन यह एक ‘कठिन कार्य’ था, क्योंकि कुछ प्रस्ताव क्रेमलिन के लिए अस्वीकार्य थे।

रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को ‘क्रेमलिन’ कहा जाता है।

पुतिन ने इस मौके का इस्तेमाल यूक्रेन के समर्थक यूरोपीय देशों की आलोचना करने के लिए किया। रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप पर अमेरिकी नेतृत्व में हो रही समझौते की कोशिशों को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि उनका कोई पीस एजेंडा नहीं है, वे जंग की तरफ हैं। पुतिन ने दावा किया कि यूरोपियन सरकारों ने शांति प्रस्तावों में ऐसी मांगों के साथ बदलाव किया है, जो रूस को बिल्कुल मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि इसने पूरी शांति प्रक्रिया को रोक दिया है।