बुरहानपुर/ इंदौर: 18 फरवरी (ए)
) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में परीक्षार्थियों को कथित तौर पर नकल कराने के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय के पर्चे को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर एक शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर बवाल मचने के बाद शिक्षिका के साथ ही परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को निलंबित भी कर दिया गया है।