ईरान पर हमले की कार्रवाई मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है: पुतिन

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

मॉस्को: एक मार्च (ए)) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरानी राष्ट्रपति को भेजे संदेश में कहा कि यह कृत्य मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का घोर उल्लंघन है। रूस सरकार के मुख्यालय ‘क्रेमलिन’ ने रविवार को यह जानकारी दी।