संभल, 2 अक्टूबर (ए)। यूपी के संभल जिले में एक दूल्हे की हरकत ने पूरे शहर में खलबली मचा दी। एक युवक की बारात जानी थी। लड़की वालों के घर भी बारात के स्वागत को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। इधर दूल्हा दुल्हन को लाने के लिए तैयार हो रहा था। युवक ने दूल्हे के गेटअप में आ चुका था। अब बारात भी जाने को तैयार हो चुकी थी, तभी दूल्हा घर से निकला और फरार हो गया। बाराती काफी देर तक दूल्हे का इंतजार करते रहे लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। उधर लड़की वाले बारात का इंतजार करते रहे। दुल्हन बनी लड़की अपने पिया के इंतजार में आस लगाए रही, लेकिन बारात ही नहीं पहुंची। लड़की वालों को जब खबर मिली कि दूल्हा घर छोड़कर भाग गया है तो उन्होंने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
