सरकार ने 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 15 फरवरी (ए)) दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है।

इन अधिकारियों में एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों में अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।  शनिवार को जारी सेवा विभाग के एक आदेश के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) के विभिन्न बैचों के 36 आईएएस अधिकारियों को या तो अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गईं या उन्हें अलग-अलग विभागों में स्थानांतरित कर दिया गया।इस फेरबदल में 36 डैनिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के अधिकारी भी शामिल थे।

संतोष डी. वैद्य (आईएएस, 1998) को प्रधान सचिव (गृह) नियुक्त किया गया है और उन्हें वित्त, योजना और उद्योग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

बिपुल पाठक (आईएएस, 1992), अतिरिक्त मुख्य सचिव (समाज कल्याण), को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपेश कुमार ठाकुर (आईएएस, 2006) को सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) नियुक्त किया गया है, जो निखिल कुमार (आईएएस, 2002) का स्थान लेंगे, जिन्हें आयुक्त (व्यापार और कर) के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

2011 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव आहूजा, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली सरकार में कार्यभार संभाला है, को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार के साथ सचिव (शिक्षा) नियुक्त किया गया है।

पांडुरंग पोल (आईएएस, 2004), जो शिक्षा सचिव थे, का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में श्रम आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार के साथ कर दिया गया है।

राजस्व सचिव सह संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल (आईएएस, 2003) विद्युत विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे, जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रही पद्मा जायसवाल (आईएएस, 2003) प्रशासनिक सुधार विभाग की विशेष सचिव के रूप में कार्य करेंगी।

शहरी विकास सचिव विजय बिधुरी (आईएएस, 2005) को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया जाएगा, और यशपाल गर्ग (आईएएस, 2008), जिनकी नियुक्ति अभी बाकी है, योजना सचिव के रूप में कार्य करेंगे और भूमि एवं भवन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट सनी कुमार सिंह (आईएएस, 2018) को विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पद आईएएस अधिकारी रवि दाधीच के दिल्ली से बाहर तबादले के बाद खाली हो गया था। सलोनी राय (आईएएस, 2016) दिल्ली सरकार में कार्यभार संभालने के बाद उत्तरी दिल्ली की जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त की जाएंगी।आदेश में कहा गया है कि हरि कल्लिकट (आईएएस, 2018), जिनकी नियुक्ति अभी बाकी है, सरकार में शामिल होने पर पश्चिमी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि विशाखा यादव (आईएएस, 2020) बाहरी उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभालेंगी