आयकर विभाग ने नए आयकर अधिनियम के लिए नियमों का मसौदा जारी किया, जनता से सुझाव मांगे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात फरवरी (ए) आयकर विभाग ने शनिवार को नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत नियमों और प्रपत्रों का मसौदा जारी किया, जिसमें प्रावधानों को सरल बनाने एवं अनुपालन के बोझ को कम करने का प्रस्ताव है ताकि इसे समझना आसान हो और यह करदाताओं के अनुकूल हो।

नया आयकर अधिनियम, 2025 एक अप्रैल से प्रभावी होगा, जो छह दशक से अधिक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा।