ईरान के खिलाफ जंग पर जनता को जानकारी देने में ट्रंप प्रशासन ने परंपरा से अलग रुख अपनाया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: तीन मार्च (एपी) अमेरिका के अन्य राष्ट्रपतियों के कार्यकाल की परंपरा से अलग, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के उद्देश्यों के बारे में देश की जनता को सीधे और सार्वजनिक रूप से जानकारी देने में 48 घंटे से अधिक समय लिया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सैन्य नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में आयोजित एक समारोह की शुरुआत में हमले शुरू करने के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी, लेकिन पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।