रांची: चार अगस्त (ए)) झारखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।
राज्य की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी के संस्थापक सोरेन का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
झारखंड में इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा।
चार और पांच अगस्त को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। इस संबंध में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है।