हाथरस (उप्र): चार मार्च (ए)
) हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-एटा मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जे. एन. अस्थाना ने बताया कि दिल्ली में मजदूरी करने वाले तीन दोस्त समीर (19), असलम (25) और मुस्तकीम (25) – मंगलवार रात दिल्ली से एटा की ओर मोटरसाइकिल पर निकले थे। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह रास्ते में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़-एटा मार्ग पर गांव रतनपुर के पास किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।