दक्षिण-पश्चिम ईरान में हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत, कई घायल: ईरानी सरकारी मीडिया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: पांच अप्रैल (एपी) दक्षिण-पश्चिम ईरान में किए गए हवाई हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

यह हमला उसी क्षेत्र में हुआ, जहां अमेरिकी चालक दल के एक सदस्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

यह जानकारी अल जजीरा ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से दी है। कोहगिलुयेह के गवर्नर के अनुसार, इस लक्षित हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने तसनीम समाचार एजेंसी को दिए बयान में कहा कि राहत और बचाव दल स्थिति का आकलन कर रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हमले से हुए नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन गवर्नर ने कहा कि अमेरिका-इजरायल द्वारा ब्लैक माउंटेन पर किए गए इस हमले के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस घटना ने पहले से जारी क्षेत्रीय संघर्ष में तनाव को और बढ़ा दिया है,