दुबई: 13 मार्च (ए)
) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ऑनलाइन माध्यम से एक बार फिर धमकी देते हुए लिखा, ‘‘देखिए, इन सनकी लोगों के साथ आज क्या होता है।’’
ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी ‘ट्रुथ सोशल’ वेबसाइट पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए लिखा, ‘‘ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन एवं बाकी हर चीज को नष्ट किया जा रहा है और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है।’’