संयुक्त राष्ट्र: पांच अप्रैल (एपी) ईरान ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की खुली धमकियों को ‘‘नागरिकों को आतंकित करने के लिए प्रत्यक्ष और सार्वजनिक उकसावा और युद्ध अपराध करने के इरादे का स्पष्ट प्रमाण’’ करार दिया।
ईरान का यह बयान ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के विरोध में ईरान को ‘‘नरक की तरह बना देने’ की धमकी देने वाले अपशब्दों से भरे पोस्ट के कुछ घंटों बाद आया
।
ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप की धमकियों को युद्ध अपराध बताते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन माना है।राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो वे बिजली संयंत्रों और तेल के कुओं को नष्ट कर देंगे।विशेषज्ञों के अनुसार, महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर जानबूझकर किया गया हमला युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है।