बिहार से लापता दो लड़कियों का मुंबई में पता लगाया गया: पुलिस

बिहार भागलपुर
Spread the love

भागलपुर: 31 जनवरी (ए) बिहार के भागलपुर जिले की दो लापता लड़कियों को हफ्तों की खोज के बाद शनिवार को मुंबई में ढूंढ निकाला गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भागलपुर जिले के बाबरगंज पुलिस थाना क्षेत्र से लापता हुई लड़कियां मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में मिलीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘लड़कियों के लापता होने के बाद आठ जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। तत्काल जांच शुरू करते हुए, हमने शहर के एसपी और अन्य अधिकारियों की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।’

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने भागलपुर, आसपास के रेलवे स्टेशनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और अंततः मुंबई में लड़कियों का पता लगाया।

उन्होंने बताया, “पुलिस की एक टीम, लड़कियों के माता-पिता के साथ मुंबई भेजी जाएगी, जहां बाल कल्याण टीम की सहायता से दोनों लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया।”