जयपुर: छह फरवरी (ए)
) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर चौकी ने भरतपुर में दो कनिष्ठ अभियंताओं को 23,400 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा किए गए कार्यों के सदंर्भ में सुरक्षा राशि जमा कराई गयी थी। इस सुरक्षा राशि को लौटाने की एवज में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय धीरेन्द्र श्रीवास्तव और कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा 7.1 प्रतिशत के हिसाब से 23,400 रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।एसीबी भरतपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी धीरेन्द्र श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी) कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा को 23,400 /- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों भरतपुर से गिरफ्तार किया गया है ।एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।