नयी दिल्ली: 25 मार्च (ए)
) दिल्ली पुलिस ने दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अलग-अलग अभियानों में एलपीजी की जमाखोरी और रिफिलिंग के दो अवैध गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 248 सिलेंडर जब्त किए हैं और पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने विश्वस्त सूचना के आधार पर दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में तीन स्थानों पर छापे मारे और एलपीजी सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण और रीफिलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण अवैध संचालन का पर्दाफाश किया।