दो मोटरसाइकिल की टक्कर : तीन युवकों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश बांदा
Spread the love

बांदा (उप्र): 26 फरवरी (ए)) फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दुर्गेश दीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे के पास बुधवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में उन पर सवार अरविंद (23), दुर्गेश (30) और कमलेश (45) की मृत्यु हो गई, जबकि रामू (33) और मोतीलाल (40) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।