सूरत: 19 मार्च (ए)
) गुजरात के सूरत शहर में बृहस्पतिवार को एक इमारत में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना भारतनगर के कापोदरा इलाके में रचना सर्कल के पास स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। इमारत में कढ़ाई का भी काम होता था।