अमेठी (उप्र): 16 नवंबर (ए)
) अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में सुलतानपुर-रायबरेली मार्ग पर रविवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो जाने पर दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक गौरीगंज निवासी संदीप कुमार शुक्ला (39) अपनी मोटरसाइकिल से सुलतानपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में जामों भादर चौराहे पर उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे नरेंद्र चौहान (25) की मोटरसाइकिल से टकरा गयी। इस घटना में संदीप और नरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई।