विजयपुरा,04 मार्च (ए)| कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक 60 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान साड्डा शेख और रवि के रूप में हुई है, जो एक कबाड़ की दुकान में मजदूर के रूप में काम करते हैं।
