संयुक्त राष्ट्र: आठ अप्रैल (ए)
) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि नागरिकों के जीवन की रक्षा और मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए संघर्ष का अंत अत्यंत आवश्यक है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि गुतारेस ने ‘‘अमेरिका और ईरान द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का स्वागत किया है।’’