उप्र : कन्नौज में एसआईआर मामले पर सपा प्रमुख ने की पूर्व भाजपा सांसद की आलोचना

उत्तर प्रदेश कन्नौज
Spread the love

कन्नौज (उप्र): 17 दिसंबर (ए)) समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के एसआईआर के बारे में दावे को लेकर बुधवार को कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की आलोचना की।

पाठक ने दावा किया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद कन्नौज की तीनों विधानसभा सीटों से करीब तीन लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे।