मनाया,28 फरवरी (ए)।ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना के ठिकाने को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि बहरीन की राजधानी मनामा के पास स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के आसपास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद इलाके से धुएं के गुबार उठते देखे गए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में धमाके के बाद का दृश्य दिखाई दे रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डा अमेरिकी पांचवें बेड़े का मुख्यालय है, जो फारस की खाड़ी में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी का प्रमुख केंद्र माना जाता है। हमले की खबर के बाद कतर और अन्य खाड़ी देशों में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हवाई निगरानी बढ़ा दी गई है।