वायरल वीडियो में सिनेमाघर में भीड़ को मुसलमानों के बहिष्कार की शपथ लेते हुए दिखाया गया

राष्ट्रीय
Spread the love

वसई (महाराष्ट्र): 17 मार्च (ए) महाराष्ट्र के पालघर जिले से कथित तौर पर सामने आए एक वीडियो में सिनेमाघर में लोगों को नारे लगाते और मुसलमानों का सामाजिक एवं आर्थिक बहिष्कार करने की शपथ लेते दिखाया गया है, जिसके बाद इसकी तीखी आलोचना हुयी है।

कांग्रेस के एक सांसद ने यह दावा किया कि वायरल वीडियो 10 मार्च को वसई के एक सिनेमा हॉल में शूट किया गया था, इसके बाद मीरा-भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को ‘ बताया कि वीडियो की सत्यता की अभी पुष्टि की जानी बाकी है।