पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 29 मार्च (ए))कांग्रेस ने अगले महीने दो चरण में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा है।कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और उसने पहली ही सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की है.

पार्टी ने दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी को मैदान में उतारा है.

कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद हुई.उम्मीदवारों की इस घोषणा से एक दिन पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक की थी, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर विस्तृत चर्चा की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में प्रमुख रूप से शामिल अन्य लोगों में पूर्व पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और सीईसी सदस्य (अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टी.एस. सिंहदेव, केजे जॉर्ज, पीएल पूनिया और अमी याज्ञिक) के अलावा पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम मीर भी थे।

गुलाम अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी को 294 विधानसभा सीटों के लिए 2,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, कोई भी सीट खाली नहीं छोड़ेंगे। यह राज्य के हमारे कार्यकर्ताओं और आम कार्यकर्ताओं की शुरुआत से ही इच्छा थी। इन 294 सीटों के लिए हमें 2500 आवेदन मिले हैं।