–
आजकल ऑनलाइन फूड ऑर्डर काफी ट्रेंड और आम बात है। जब भी हमे कुछ अलग या मनचाहा खाने का मन करता है और घर में बनाने का भी मन नहीं है तो बस अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन ऐप्स के जरिए ऑर्डर कर देते हैं। कुछ ही देर में हमारे घर पर मनचाही डिश आ जाती है। लेकिन, यहां मामला कुछ अलग है। एक शख्स ने चिकन विंग्स और जूस ऑर्डर किया था। पर जब उसके पास फूड पैकेज पहुंचा तो वह हक्का बक्का रह गया। डिलीवरी ब्वॉय ने रास्ते में ही चिकन विंग्स खा लिया। डिलीवरी ब्वॉय ने कस्टमर को हड्डियों के अलावा साथ में एक नोट भी छोड़ा। शख्स ने टिकटॉक पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
