जब भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से क्या होगी : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: एक फरवरी (ए)) संसद में रविवार को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026-2027 पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से क्या होगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आ गया भाजपाई बजट का परिणाम, शेयर मार्केट हुआ धड़ाम।’’