नोएडा: छह अप्रैल (ए) थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। आग में फंसे 16 बच्चों और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकला गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
