लखनऊ, 01 सितम्बर एएनएस।उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बच्चे अब अगले शैक्षिक सत्र (2021-22) से एनसीईआरटी की किताबें पढ़ेंगे। यूपी के प्रामिक शिक्षा मंत्री सतीष चंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि पहली कक्षा से 8वीं तक एनसीईआरटी की किताबें चरणबद्ध तरीके से 2021 से 2022 तक लागू की जाएंगी।
पहले चरण में एनसीईआरटी की किताबें 2021-22 में पहली कक्षा में शुरू की जाएंगी। इसके बाद 2022-23 में कक्षा 2 और 3 में। कक्षा 4 और 5 में 2023-24 से और फिर अगले सत्र (2024-25) में 6वीं कक्षा से 8वीं तक एनसीईआरटी की किताबें शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद राज्य के प्राथमिक व उच्चप्राथमिक सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने का फैसला किया गया है।